Ladli Behna Yojana 21th Installment: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए बहुत स्पेशल है, जिसके माध्यम से उन्हें हर महीने 1250 रूपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। अब सभी लाभार्थी महिलाओं को 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि 21वीं किस्त कब जारी होगी।
लाड़ली बहना योजना क्या है?
लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार सालभर में पात्र महिलाओं को 15000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। जब योजना शुरू हुई तब यह राशि 1000 रुपये थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया। अब तक इस योजना की 20 किस्तें पहले ही मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा जारी कर दी गई हैं।
लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य
लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश राज्य की गरीब और वंचित वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहयोग देकर आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार चाहती हैं की सभी महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बने, जिससे उनका आत्मविश्वास और समाज में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी।
👉 Jio ने चुपचाप लॉन्च किया धांसू प्लान! 365 दिन मिलेंगे जबरदस्त फायदे Jio Recharge Plan 2025
लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त कब आएगी?
वैसे तो सरकार लाड़ली बहना योजना की किस्त महीने की 10 तारीख के आसपास सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करती है। हालांकि, जनवरी में किस्त का पैसा 12 तारीख को जारी किया गया था। अब सभी के मन में फरवरी की किस्त को लेकर भी थोड़ा संशय बना हुआ है, को 21 वीं किस्त का पैसा कब मिलेगा।
आपको सभी को बता दें, राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव बहुत जल्द ही इस योजना की 21वीं किस्त जारी करने वाले है। आज ही जारी हुई आधिकारिक घोषणा के अनुसार 21वीं किस्त की राशि 10 फरवरी 2025 को सभी पात्र बहनों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जायेगी।
लाड़ली बहना योजना की विशेषताएं
- प्रत्येक लाभार्थी बहन को हर महीने 1250 रुपये मिलते हैं।
- योजना का लाभ जाति, धर्म और वर्ग से परे सभी पात्र महिलाओं को मिलता है।
- योजना का पैसा सीधे महिला के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होता है।
- यह मध्य प्रदेश सरकार की सबसे सफल योजना है, जिसने लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है।
21वीं किस्त के लिए पात्रता
अगर आप चाहते हैं की आपको लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त मिले, तो आपको यहां बताई गई शर्तें पूरी करनी होगी:
- जिन महिलाओं को 20वीं किस्त मिली थी उन्हे 21वीं किस्त के लिए भी पात्र माना जायेगा।
- योजना की अगली किस्त पाने के लिए महिलाओं के बैंक खाता में DBT सिस्टम एक्टिव होना चाहिए।
- महिला के बैंक अकाउंट से आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है।
- सरकार द्वारा निर्धारित सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करने वालो को ही 21वीं किस्त का लाभ दिया जायेगा।
👉 3 करोड़ लोगों को मिलेगा पक्का मकान, पीएम आवास योजना के लिए ऐसे करें अप्लाई PM Awas Yojana Registration
किन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा?
जो महिलाएं अविवाहित हैं या 60 वर्ष से अधिक उम्र की हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा, वे परिवार जिनकी सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से अधिक है, वे भी 21वीं किस्त का लाभ नही ले पाएंगे। राजनैतिक और सरकारी पद पर काम करने वाले सदस्यों के परिवारों की महिलाएं भी अगली किस्त से वंचित रहेंगी।
कैसे चेक करें लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त का स्टेटस?
यदि आप यह जानना चाहती हैं कि आपके खाते में 21वीं किस्त आयेगी या नहीं, तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकती हैं।
- योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन करके मेन्यू सेक्शन में जाएं।
- जहां आपको ‘भुगतान स्थिति’ (Payment Status) वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज पर आधार नंबर और मोबाइल नंबर दाखिल करने के बाद, OTP वेरीफाई करें और कैप्चा कोड डालें।
- जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे तब आपको आपकी स्क्रीन पर 21वीं किस्त का स्टेटस दिख जायेगा।
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी तो इसे अन्य लाभार्थी महिलाओं तक जरूर पहुंचाएं, ताकि उन्हें भी इसका फायदा मिले।